Wednesday 2 June 2021

बन्धन में होना बाध्य नहीं

 बन्धन में होना बाध्य नहीं 

अपितु एक स्वतंत्रता है 

विचारों की स्वतंत्रता, 

भावों की स्वतंत्रता,

जीवन के अद्भुत अनुभवों की स्वतंत्रता,

सागर के विशाल गर्भ में 

विचरण करने की स्वतंत्रता,

नव- विटप के वातास होने की स्वतंत्रता,

प्रेमपूर्ण आलिंगन के विनिमय की

स्वतंत्रता।।

By प्रज्ञा शुक्ला 

No comments:

Post a Comment

लखीमपुर कविता

 जिसने कुचला गाड़ी से वह गोदी में बैठा है  सीतापुर की जेल में बंद  एक कांग्रेसी नेता है  ये वर्तमान सरकार मुझे अंग्रेजों की याद दिलाती है जो ...